MP Ladli Behna Yojana News : क्या सच में लाडली बहना योजना के 1500 रुपये अटक सकते हैं? हाल के दिनों में इस सवाल ने मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। वजह बना काबीना मंत्री विजय शाह का कथित बयान, जिसमें सम्मान समारोह में आने-न आने को लेकर राशि अटकने की बात कही गई। हालांकि बाद में सफाई भी आई, लेकिन तब तक बहनों के मन में डर बैठ चुका था। आइए, पूरे मामले को आसान और साफ भाषा में समझते हैं।
बयान से उठा बवाल, बहनों में बढ़ी टेंशन
प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 1.26 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं। मंत्री के बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि कहीं 1500 रुपये की मासिक राशि पर असर तो नहीं पड़ेगा। सरकार की तरफ से यह साफ किया गया है कि योजना नियमों के अनुसार ही चलेगी, किसी कार्यक्रम में शामिल होने से राशि को जोड़ना गलत है। यानी डरने की जरूरत नहीं, लेकिन कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी होना बेहद जरूरी है।
1500 रुपये की किस्त का ताजा अपडेट
मोहन यादव सरकार ने नवंबर से सम्मान राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी है। 9 दिसंबर को योजना की 31वीं किस्त जारी की गई, जिसमें करीब 1857 करोड़ रुपये सीधे खातों में भेजे गए। अब सभी की नजर 32वीं किस्त पर है। अगर आपकी जानकारी और दस्तावेज सही हैं, तो पैसा आने से कोई नहीं रोक सकता।
पैसा न अटके, इसके लिए ये काम जरूर करें
सबसे जरूरी है समग्र पोर्टल पर eKYC। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पैसा सिर्फ पात्र महिलाओं तक पहुंचे। अगर eKYC अधूरी है, तो भुगतान अटक सकता है। यह काम आप घर बैठे ऑनलाइन या फिर लोक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन कियोस्क और CSC से करवा सकती हैं।
इसके साथ ही बैंक खाते का आधार से लिंक और KYC अपडेट होना भी जरूरी है। खासकर जनधन खातों में KYC न होने पर खाता इन-एक्टिव हो सकता है, जिससे राशि ट्रांसफर रुक जाती है।
अंतिम सूची में नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक
अगर आपका नाम योजना की अंतिम सूची में है, तो निश्चिंत रहिए। लाडली बहना योजना के पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए आप यह आसानी से जांच सकती हैं। सूची में नाम होना इस बात की गारंटी है कि लाभ आपको मिलेगा।
