MP Teacher Bharti News : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहा है हजारों अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया है अब परेशानी का कारण बनती जा रही है। परीक्षा देने के बाद परिणाम और फिर नियुक्ति तक का इंतजार इतना लंबा हो गया है कि कई युवाओं के दो-दो साल सिर्फ फाइलो और तारीखों में ही निकल जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले स्कूल शिक्षा विभाग की भर्तियों में देखने को मिल रही है।
2 साल बाद भी अधूरी शिक्षक भर्ती
स्कूल शिक्षा विभाग में माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया 2 साल पहले शुरू हुई थी लेकिन अब तक पूरी नहीं हो सकी है। हैरानी की बात यह है की पुरानी भारतीयों की नियुक्तियां अभी लंबित है। वही नई भर्ती की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस बार भी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई अगस्त में कराए जाने की तैयारी है। मंडल ने अगले साल होने वाली 18 परीक्षाओं की समय सारणी भी जारी कर दी है जबकि पिछले साल की तीन परीक्षा जनवरी 2026 में होगी।
लेटलतीफी की पूरी कहानी
वर्ग 3 के खाली पदों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने साल 2022 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसकी पात्रता परीक्षा 2023 में हुई इसके बाद चयन परीक्षा 2025 में कराई गई और 25 सितंबर 2025 को परिणाम घोषित हुए। इसके बाबजूद चयनित अभ्यर्थी अब तक नियुक्ति आदेश का इंतजार कर रहे हैं। वर्ग 2 की स्थिति में भी कुछ अलग नहीं है। अभ्यर्थी 2023 से परीक्षा दे रहे हैं लेकिन भर्ती प्रक्रिया आज तक पूरी नहीं हो पाई है।
दो-दो परीक्षाएं दोगुनी परेशानी
शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को एक नई बल्कि दो परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। पहले पात्रता परीक्षा और फिर चयन परीक्षा इस प्रक्रिया में समय में ज्यादा लगता है और मानसिक दवाब भी बढ़ता है। कई बार तो एक परीक्षा का परिणाम आने से पहले ही दूसरी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो जाता है। जिससे असमंजस की स्थिति बन जाती है।
बार-बार आवेदन बढ़ता आर्थिक बोझ
अभ्यर्थियों का कहना है की देरी की वजह से उन्हें बार-बार आवेदन करना पड़ता है और हर बार शुल्क भी देना होता है। सत्यम साहू बताते हैं कि वर्ग 3 का परिणाम अभी तक बाकी है और वर्ग 2 की प्रक्रिया भी अधूरी है। वहीं राहुल त्रिवेदी का कहना है कि वह वर्ग 3 के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अगले साल फिर से इस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होने वाले हैं। ऐसे में समय के साथ-साथ जब पर भी लगातार भोज बढ़ता जा रहा है।
